फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 32 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुआ जेपीएन सर्वोदय आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा विकास खंड के गांव बाटी में जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। इसके निर्माण में 32 करोड़ रुपये की लागत आई है। यहां विद्यार्थियों को रहने और खाने की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गांव बाटी में पांच साल पहले विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सिडको कंपनी को दी गई थी। जुलाई के पहले सप्ताह में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

490 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क रहने और खाने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ता और भोजन बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और समितियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 21 अगस्त तक समाज कल्याण विभाग में आवेदन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें