फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया मेले के चलते शहर में हर ओर लग रहा जाम

विज्ञापन
नए बस स्टैंड पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मथुरा। मुडिया मेला में श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए परिवहन निगम की एक हजार से अधिक बसें लगी हुई है। बस से श्रद्धालु गोवर्धन तक जा रहे हैं। इसके साथ ही मथुरा से गोवर्धन के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बस और श्रद्धालुओं के चलते शहर के साथ गोवर्धन गोवर्धन चौराहा पर हर समय जाम लगा रहता है। ट्रैफिक के साथ सिविल पुलिसकर्मी जाम खुलवाने को खूब पसीना बहा रहे हैं, लेकिन जाम से लोगों को मुक्ति नहीं दिला पा रहे हैं।
विज्ञापन



चार जुलाई से शुरु हुई मुडिया मेला में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं को लाने के लिए रोडवेज के साथ रेलवे ने भी अपनी ट्रेनों को गोवर्धन रेलवे स्टेशन तक बढ़ा दिया है। शहर के रेलवे ग्राउंड में बसों के ठहराव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां बारिश के कारण पानी भर गया और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी से बचने के लिए चालक अपनी बसों को इधर-उधर खड़ा कर रहे हैं।

इसके कारण जाम अधिक लग रहा है। गोवर्धन चौराहा के साथ नए बस अड्डा, बीएसए रोड, पुराना बस अड्डा तो जैसे जाम के स्थल बन गए हैं। दोपहर के समय बीएसए रोड, महोली रोड, नया बस स्टैंड, मछली फाटक फ्लाईओवर पर जाम अधिक लग रहा है। इसका कारण मुडिया मेला में आई रोडवेज बसों के साथ स्कूली वाहन भी हैं। आम दिनों में भी स्कूलों की छुट्टी के समय शहर में जाम लगता है। इसके कारण भी शहर के लोगों को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ग्राउंड में भरा पानी चालक इधर-उधर खड़ी कर रहे बस

मुड़िया पूर्णिमा मेले में आई बसों के ठहराव के लिए प्रशासन ने रेलवे ग्राउंड में बसों के ठहराव की व्यवस्था की है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे ग्राउंड में पानी भर गया है और कीचड़ हो गई है। चालक यहां बस खड़ी करने से परहेज कर रहे हैं। सोमवार को एक बस रेलवे ग्राउंड हुए कीचड़ में फंस गई। इसे निकालने के लिए आई यातायात पुलिस की क्रेन भी कीचड़ में फंस गई। जैसे-तैसे करके पहले क्रेन को निकाला गया। इसके बाद बस को बाहर निकाला। कीचड़ में फंसने के कारण चालक बस को रेलवे ग्राउंड के स्थान पर स्टेट बैंक चौराहा रोड, मछली फाटक फ्लाईओवर के नीचे, माल गोदाम रोड आदि पर खड़ा कर रहे हैं। इस कारण भी जाम लगा रहा। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने मंगलवार को मछली फाटक फ्लाईओवर के नीचे और स्टैंड बैंक रोड पर खड़ी रोडवेज की बसों को हटाकर रेलवे ग्राउंड पहुंचाया।





शहर में जाम न लगे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, सिकंदराराऊ, बदायूं, बरेली, नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से बरेली फोर लेन मार्ग होते हुए सीधे हाईवे से गोवर्धन चौराहा तक लाया जा रहा है। ताकि यह वाहन शहर में न घुसे और जाम न लगे। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक के साथ सिविल पुलिस पर लगी हुई है। - राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें