फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डीएससी जवान की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
मृतक रिटायर्ड फौजी धर्मपाल सिंह - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल बलदेव ब्लाक के गांव नगला लोका निवासी डीएससी जवान धर्मपाल सिंह की शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को सेना की बटालियन ने अंतिम संस्कार पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। गांव में शोक का माहौल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएससी धर्मपाल सिंह का बेटा गांव से दिल्ली गया था। धर्मपाल सिंह ने बेटे से स्टेशन पर मुलाकात की तो बेटे ने बाइक पिता को दे दी। धर्मपाल सिंह बाइक से शाम 6.30 बजे महावन गोशाला से बलदेव की ओर आ रहे थे, तभी कार ने टक्कर मार दी। महावन पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नगला लोका निवासी धर्मपाल सिंह (50) 2015 में जाट रेजीमेंट फौज से सेवानिवृत्त हुए। वह डीएससी फरीदाबाद में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर गांव में तिरंगा में लपेट कर लाया गया। सेना की बटालियन ने गांव में रिटायर्ड फौजी के अंतिम संस्कार पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। बेटे सतीश ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, ब्लाॅक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, भाकियू भानू जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें