फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कान्हा के चरणों को छूने को आतुर यमुना...नदी का जलस्तर बढ़ने से जीवंत हो रही लीला, देखें वीडियो

Sat, 06 Sep 2025 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह शशिकांत उपाध्याय, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कोयला अलीपुर और आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। खेत और गलियों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे किसानों की धान और चारे की फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन
मथुरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वापर में कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आकाशवाणी को सुन वासुदेव नवजात को टोकरी में रख गोकुल ले जाने लगे। यमुना की लहरों में घिरे वासुदेव ने नदी का रौद्र रूप देखा तो विचलित हो गए। कोई-ले, कोई ले की पुकार करने लगे। तब यमुना ने श्रीकृष्ण के चरण छूए और लौटने लगीं। 
विज्ञापन


कोई-ले, कोई ले की पुकार पर यमुना के घाट का  नाम कोईला पड़ा जिसे आज कोयला अलीपुर गांव के नाम से जाना जाता है। यहां आज भी वासुदेव की टोकरी में बालक कान्हा को लिए प्रतिमा मौजूद है। यमुना का बढ़ा जलस्तर वासुदेव को एक बार फिर घेरने लगा है। लग रहा है मानो द्वापर काल की लीला एक बार फिर जीवंत होने जा रही है। एक बार फिर यमुना नदी की लहरें भगवान श्रीकृष्ण के पैर छूने को मचल रही है। इधर गांव के लोग यमुना के रौद्र रूप को देख विचलित है। ग्रामीणों में चर्चा है अब तो यमुना नदी भगवान श्रीकृष्ण को स्पर्श करने के बाद ही लौटेंगी।    

विज्ञापन



यमुना के उफान से घिरा कोयला अलीपुर
यमुना के उफान से कोयला अलीपुर और आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। खेतों और गलियों में कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कोयला अलीपुर, दामोदरपुर, औरंगाबाद क्षेत्र के खेतों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है।
विज्ञापन


धान व चारे की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने बाढ़  राहत केंद्र बनाए हैं और प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराए जा रहे हैं। पानी भरने से दो दर्जन से अधिक कालोनियां व कई गांव गंभीर रूप से प्रभावित हैं। ग्रामीणों को ट्रैक्टर, नाव आदि के सहारे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें