फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में आतंकी घटनाओं को रोकेंगे ड्रोन

Wed, 04 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी की नगरी में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया सकता है।  श्रीकृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर की सुरक्षा परखने व स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को शहर आए डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती आतंकी गतिविधियों के चलते इसकी आवश्यकता पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में राजसरकार से बातचीत चल रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व शाही ईदगाह की सुरक्षा के इंतजाम का निरीक्षण करने के बाद डीजी सुरक्षा ने कहा कि पिछले समय तक प्रयोग में लिए गए सुरक्षा इंतजामोें का परीक्षण कर उनमें बेहतरी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें अत्याधुनिक नाइट विजन हाई जूम मल्टीप्लेक्स सीसीटीवी कैमरा, डोरफ्रेम मेटेलिक डिटेक्टर, होल बॉडी स्कैनिंग मशीन के अलावा अन्य तकनीकी इंतजाम किए जाएंगे। जन्म स्थान की मल्टी टेयर सुरक्षा में पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के साथ तालमेल कर बेहतर कम्प्युनिकेशन बनाया जा रहा है।
----
मथुरा, आगरा संवेदनशील
आतंकी हमले की सूचना के सवाल पर कहा कि कासी, अयोध्या, मथुरा व आगरा के अति महत्व के स्थल निशाने पर हैं। इन पर हमले के इनपुट मिलने पर सुरक्षा संग सतर्कता बरती जाती है। ड्रोन सुरक्षा के सवाल पर कहा कि आतंकी हमले की सटीक निगरानी के लिए ड्रोन सुरक्षा की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। बैठक में सुरक्षा उपकरणों को अपग्रेड करने, बीमार सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर न लगाने, औचक सुरक्षा इंतजाम परखने, कैमरे लगाने व तलाशी लेने में ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार, सीआरपीएफ कमांडेट ब्रजेश प्रताप सिंह, सीओ सिटी अजयपाल शर्मा व गोपनीय शाखा के लोग शामिल रहे।  
जन्मस्थान के लिए अलग से अगिभनशमन सुरक्षा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अगिभनशमन इंतजामों के लिए अब अलग से व्यवस्था की जा रही है। इसमें जन्मस्थान पर 24 घंटे आठ अगिभनशमन कर्मचारी तैनात रहेंगे। गणेशरा में इसके लिए अलग से जमीन उपलब्ध कराई गई है। यहां 26 सौ वर्गमीटर जमीन पर कर्मचारी, अधिकारी व गैराज तथा गोदाम व अन्य अगिभनशमन इंतजाम कराने को एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है।
----
मस्जिद की ओर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
डीजी सुरक्षा ने निरीक्षण के दौरान शाही ईदगाह की ओर लगे कैमरों को नाकाफी बताया। डीजी ने शाही ईदगाह की ओर अत्याधुनिक कैमरे लगाने और फाटक को ऊंचा कराने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें