फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खराब बस को सड़क पर छोड़कर चला गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम द्वारा संचालित ई-बसें देखरेख के अभाव में आए दिन खराब हो रही हैं। इनके बीच रास्ते में खराब हो जाने से जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं यह जाम का कारण भी बन रही हैं। सोमवार शाम को बस स्टेशन से गोवर्धन जाने वाली ई बस स्टेशन के गेट पर खराब हो गई। परिचालक बस को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे नगर के बस स्टेशन से गोवर्धन के लिए जाने वाली ई बस गेट पर खराब हो गई। परिचालक बस को छोड़कर चला गया। बस तीन घंटे से अधिक समय तक गेट पर ही खड़ी रही। इससे स्टेशन आने- जाने वाली अन्य बसों का संचालन प्रभावित रहा। वहीं मार्ग पर जाम के हालात बन गए। बस स्टेशन प्रभारी पीयूष वर्मा ने बताया कि स्टेशन के गेट पर ई बस खराब हुई है। इन बसों के संचालन और व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें