फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव पालीखेड़ा से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की ओर से गांव पालीखेड़ा से ट्रांसपोर्ट नगर तक नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग यह कार्य एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से कराएगा।
विज्ञापन


नाले का निर्माण होने के बाद यहां रहने वाले लोगों को जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की जा रही परियोजना पर एमवीडीए पौराणिक महत्व के धर्म स्थलों, कुंड, सरोवर और मंदिरों के आसपास सजाने-संवारने का कार्य कर रहा है। इसके तहत एमवीडीए 1500 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराएगा।

एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि यहां नाला नहीं होने से बारिश होने पर दूर तक सड़क जलमग्न हो जाती थी। कई बार वहां के स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को रखा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके बाद इसे विकास कार्यों की सूची में शामिल कर प्रक्रिया शुरू की गई है। नाले निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें