फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फरह के परखम आएंगे डॉ. मोहन भागवत...तीन दिन रुकेंगे, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Mon, 09 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सामान्य वर्ग प्रथम का प्रशिक्षण में तीन प्रांतों के पदाधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
डाॅ. मोहन भागवत - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 12 जून को फरह के परखम में आयोजित संघ के सामान्य वर्ग प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। वह यहां तीन दिन प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं। साथ ही संघ के पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


फरह के गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का सामान्य वर्ग प्रथम का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 28 मई से शुरू हुआ है। इसमें तीन प्रांतों के पदाधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। इसमें मेरठ, उत्तराखंड और ब्रज प्रांत के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनको 28 मई से प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन

संघ के नियमानुसार प्रथम वर्ग प्रशिक्षण में 45 साल से कम आयु के प्रशिक्षु शामिल रहते हैं। दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के मंत्री हरिशंकर ने बताया है कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के बाद संघ प्रमुख 12 जून को यहां पहुंचेंगे। वह यहां तीन दिन तक प्रवास कर सकते हैं। 13 जून को यहां संघ की शाखा टोली एकत्रीकरण होगा।

इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होंगे। उन्हें संघ प्रमुख संबोधित भी करेंगे। यहां संघ की कार्ययोजना के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। साथ ही प्रशिक्षुओं को संघ की पद्धति के बारे भी बताया जाएगा। इधर, संघ प्रमुख के आने को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें