फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग: नौ टीमों के बीच होंगे 11 मुकाबले, 30 लाख में बिके निखिल गर्ग; 13 जून से शुरुआत

Sun, 08 Jun 2025 04:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कुबेरपुर स्थित अनेक सिंह स्टेडियम में 13 से 15 जून तक चौके-छक्के की बरसात होगी। इसमें नौ टीमों के बीच 11 मुकाबले होंगे, जिसमें 125 खिलाड़ी  खेलेंगे।
विज्ञापन
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 125 खिलाड़ी, 11 मैच, 9 टीमें और एक ट्राॅफी। नाम होगा सीए- क्रिकेट प्रीमियर लीग। इसके लिए शनिवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। सबसे महंगा खिलाड़ी 30 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन


एक जुलाई को दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा 77 साल की हो जाएगी। स्थापना दिवस से पूर्व एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्रिकेट मैच भी है। शनिवार को संजय प्लेस में फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने खिलाड़ी खरीदे। ये सभी सीए हैं जो क्रिकेटर भी हैं। कुबेरपुर स्थित अनेक सिंह स्टेडियम में 13 से 15 जून तक चौके-छक्के की बरसात होगी।

 
विज्ञापन

सीए आगरा शाखा के अध्यक्ष गौरव सिंघल ने बताया कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए एक करोड़ रुपये की राशि निश्चित की गई थी। खिलाड़ी खरीदने के लिए 1 लाख रुपये बेस प्राइज था। बोली लगने के दौरान चेयरमैन आलोक अग्रवाल, मुकेश गोयल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, विजय भार्गव, नीतेश गुप्ता, अंकित मित्तल, करन पंजवानी, सौरभ सक्सेना, सचिन बुबना, अभिषेक अग्रवाल, विकास जैन, जितेंद्र पोपटानी, आयुश गोयल व साक्षी जैन की मौजूदगी रही।

पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- निखिल गर्ग को 30 लाख रुपये में एसजीसी एवेंजर्स ने खरीदा।
- हर्षित जैन को 29 लाख रुपये में सब्सिडी कमांडोज ने खरीदा।
- मोहित गुप्ता को 29 लाख रुपये में वीकेजी ब्लास्टर्स ने खरीदा।
- गौरव सिंघल को 27 लाख रुपये में बीवीए लीगल ईगल ने खरीदा।
- हिमांशु ढाकरे को 27 लाख रुपये में बंसल सुपर स्टाइकर्स ने खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें