फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मलेरिया और डेंगू के मरीजों की खोज में घर-घर दे रहे दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गत माह यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए थे। यमुना का पानी कम होने के बाद भी जलभराव यथावत रहा। इसके कारण संचारी रोग फैलने का संभावना के चलते जिला प्रशासन ने संचारी अभियान शुरू किया। इसी का नतीजा है कि जिले में अब तक मलेरिया के 2 और डेंगू के 22 मरीजों की पहचान हो चुकी है और उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल गर्ग ने बताया कि संचारी अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग घर-घर दस्तक दे रहा है। जहां भी बुखार के मरीज मिलते हैं, उनके खून की जांच पास के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जाती है। इसके अलावा अन्य मरीजों का सामुदायिक एवं प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार किया जा रहा है।
विभाग ने पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी। प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5-5 बैड और जिला अस्पताल में 10 बैड मलेरिया और डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित कर रखे हैं। इसके साथ ही जहां भी मलेरिया और डेंगू के केस मिलते हैं, वहां विभाग फॉगिंग के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव भी करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें