फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रुपये लेने वाले चिकित्सक को नोटिस जारी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। तीन दिन पूर्व चर्म रोग के उपचार के नाम पर पांच हजार रुपये के लेने के मामले में विभागीय अधिकारी ने चिकित्सक को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। चिकित्सक द्वारा लिए गए पांच हजार रुपये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



गांव मगोर्रा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात एक चिकित्सक ने चर्म रोग के उपचार के नाम पर पीड़ित युवक से पांच हजार रुपये लिए थे। मामले में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने सोमवार को चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार मगोर्रा के गांव नगला केचुला निवासी सोनवीर पिछले तीन माह से चर्म रोग से पीड़ित हैं। पीड़ित सोनवीर शनिवार को उपचार कराने के लिए गांव मगोर्रा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ने पीड़ित सोनवीर से 34 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने रुपये कम होने की बात कही तो चिकित्सक ने दस हजार रुपये देने लिए दबाव बनाया। पीड़ित ने चिकित्सक को पांच हजार रुपये दे दिए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह का कहना है कि मामले में चिकित्सक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें