फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की स्लाइड और प्रेमी का सैंपल डीएनए जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रेमिका और प्रेमी की डीएनए जांच का सैंपल गाजियाबाद विधि विज्ञान की प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रेमिका के संग दुष्कर्म हुआ यह तो पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गई है, वहीं आरोपी ने भी स्वीकार किया है। बावजूद पुलिस पुख्ता सबूत के चलते डीएनए जांच करा रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के गोकुल बैराज मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में प्रेमिका की दो दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेमी सुखवीर सिंह पर आरोप लगा था। हालांकि सदर बाजार पुलिस ने सुखवीर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। तहरीर पर मृतका के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जरूर प्रेमिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
खुद आरोपी ने भी यह स्वीकार किया था। बावजूद पुलिस ने डीएनए की जांच को सैंपल भेजा है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएनए जांच के लिए मृतका की स्लाइड और आरोपी के सैंपल लिए गए हैं। गाजियाबाद विधि विज्ञान की प्रयोगशाला में जांच को सैंपल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी ने बयान में शारीरिक संबंध होने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें