कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलक्ट्रेट सभागार में वृंदावन में 16 फरवरी से 28 मार्च 2021 तक प्रस्तावित कुंभ मेला कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों को चिह्नित कर कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बनायी जाने वाले सड़कों का टेंडर जारी करें। इसी प्रकार नगर निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी टेंडर जारी किया जाए। डीएम ने पार्किंग की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ का चयन किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई बनाये जाने वाले शाही स्नान घाट एवं पुल आदि बनाने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जगह की माप करके उसमें पहले से अधिक प्लॉट बनाये जाए। मेले को और अधिक आर्कषण बनाये जाने के लिए स्वागत हेतु अन्य साज सज्जाओं का प्रबंध किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में कार्य मेले से पहले पूरा कर लिया जाए। इस अवसर पर एमवीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।