मथुरा। छाता तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के प्रति सरल व मधुर व्यवहार रखें। जिससे वो बिना किसी डर और दबाव के अपनी शिकायत ला सकें। इस दौरान सदर तहसील में 93 कुल शिकायतों में से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मांट तहसील में 36 शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया। गोवर्धन तहसील में 08 शिकायतें आईं जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण कर दिया। महावन तहसील पर 39 शिकायतें आई जिनमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। छाता तहसील पर 38 शिकायत प्राप्त हुई । बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के लिए भेज दिया।