फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 24वीं यूथ उत्तर प्रदेश बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद की बालक और बालिका टीम का अंतिम चयन स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में किया गया। चयनित खिलाड़ी 22 से 28 जुलाई तक गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. राजेश कहरवार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को निखारा। मंगलवार को अंतिम चयन ट्रायल के बाद बालक और बालिका वर्ग की टीमों की घोषणा की गई। बालक वर्ग में सिद्धार्थ को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनके साथ हिमांशु, दीपांशु, यथार्थ, दक्षेश, माधव, श्रेयांश, गुरुदत्त, आर्यन कुमार, संपर्क बंसल, शौर्य कुमार और लौकिक टीम में शामिल हैं।
वहीं बालिका वर्ग में तनिशा टीम की कप्तान होंगी। टीम में तनु चौधरी, खुशी, मोनिका चौधरी, खुशबू, सोना, सीमा, दृष्टि, निकिता और ऐंजल वर्मा का चयन किया गया है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर मथुरा का नाम रोशन करने की उम्मीद है। टीम के कोच कृष्णवीर सिंह और मैनेजर अनुराग कटारा होंगे। अंतिम चयन प्रक्रिया के दौरान उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह पौनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें