वृंदावन। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उददेश्य से जिला अस्पताल में एटीएम हेल्थ चेकअप मशीन लगाई गई है। मंगलवार को इसका लोकार्पण विधायक श्रीकांत शर्मा ने किया। मशीन के जरिए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की होने वाली जांच की रिपोर्ट 20 मिनट में मिल जाएगी।
विधायक ने मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। शर्मा ने मशीन के जरिए खुद का चेकअप कराया जिसकी रिपोर्ट 15 मिनट में उनको मिल गई, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बताए गए। शर्मा ने कहा कि मरीजों को जिला अस्पताल में तत्काल इलाज मिले उसमें यह मशीन कारगर सिद्ध होगी। बताया कि जिले में 14 स्वास्थ्य एटीएम स्थापित किये जाएंगे।
सीएमएस डॉ. मुकुंद बसल ने बताया कि मशीन से हीमोग्लोबिन, शुगर, ईसीजी, ऑक्सीजन लेबल, ब्लड प्रेशर, वजन आदि की जांच की जा सकेगी। सीएमओ डॉ. ऐके वर्मा, डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. मनीष पौरूष, डॉ. लाल सिंह, डॉ. रवि माहेश्वरी, पैथोलॉजिस्ट आरके चूड़ामड़ी मौजूद रहे।
---
नहीं मिली निडिल
मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे के सामने की निडिल का अभाव हो गया। हुआ विधायक ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहा तो निडिल के अभाव में स्वास्थ्य रिपोर्ट नहीं आ पाई। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोगों को पता नहीं था कि हम भी अपने स्वास्थ्य की जानकारी मशीन से ले सकते हैं। विधायक की नाराजगी के बाद सीएमओ की गाड़ी से निडिल मंगाई तब विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण संभव हो पाया।