फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति से निपटने को अस्पताल तैयार

Wed, 08 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : file photo
विज्ञापन
चुनाव के लिए जिला अस्पताल ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां 20 बेड का एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जिले में 11 फरवरी को मतदान होना है। इस दिन किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल एक वार्ड आरक्षित कर दिया है। यहां मतदान से एक दिन पहले से चिकित्सकों की टीम इमरजेंसी में तैनात की गई है। इस टीम में एक सर्जन और एक फिजीशियन चिकित्सक के अलावा मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप अंबेश ने बताया कि मतदान के दिन रोस्टर में चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों को मेडिकल स्टाफ को अलर्ट किया गया है। ऑन कॉल सभी चिकित्सक और स्टाफ उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें