फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बोर्ड परीक्षा के लिए 14 सेक्टर में बांटा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरा। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 10 और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की मैंपिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन


जनपद को इस बार 14 सेक्टर में बांटा गया है। यहां 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 42 संवेदनशील और 13 अतिसंवेदनशील है। इनके लिए पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य व्यवस्थापकों को तैनात किया गया था। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर केंद्र व्यवस्थापक की मुहर अनिवार्य यूपी बोर्ड होगी ताकि कापियों को बाहर ले जाकर लिखने जैसी शिकायतों पर पूरी तरह रोक लग सके।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए रात में स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए टीम गठित की गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर को बजाने पर भी रोक लगाई गई है। इस बार कक्षा 10 में 19161 छात्र और 16027 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगीं। वहीं कक्षा 12 में 20768 छात्र और 14213 छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें