फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी को लाल गुलाब अर्पित कर जताया प्रेम, मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने प्रेम और भक्ति की पावन धरा पर वेलेंटाइन डे अनोखे अंदाज में मनाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य श्रीबांकेबिहारी को लाल गुलाब अर्पित कर भक्ति से परिपूर्ण प्रेम का इजहार किया।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर लाल गुब्बारों से सजे मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन उत्सवों की भूमि है। यहां वर्षभर पारंपरिक धार्मिक आयोजन के साथ अब विदेशों के भी अनेक उत्सव यहां मनाए जाने लगे हैं। वेलेंटाइन डे का स्वरूप भी इस धार्मिक नगरी में बदल गया है। इस पाश्चात्य उत्सव में नगर के मंदिरों में भक्ति समाहित हो गई है। शनिवार को कान्हा के हजारों भक्त अपने आराध्य के प्रति प्रेम का इजहार करने के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। कई महिला श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल को लेकर वहां पहुंची।
भक्तों ने ठाकुरजी को रेड रोज, चॉकलेट सहित अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप अर्पित कीं। दिल्ली करोल बाग निवासी निशा कक्कड़ एवं उनके पति मोंटी ने श्रीबांकेबिहारी को लाल गुलाब का फूल एवं चॉकलेट अर्पित की। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे न सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम का इजहार करने का दिन है बल्कि अपने ठाकुरजी से भी प्रेम का इजहार करने का दिन है। गाजियाबाद कविनगर निवासी बंटी, राजश्री ने भी लाल गुलाब ठाकुरजी को अर्पित कर वेलेंटाइन डे मनाया। नगर के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

मंदिरों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।वैलेंटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के जाने वाले मार्ग और उनके द्वार के बाहर फूलमाला विक्रेताओं की गुलाब के फूलों की अधिक बिक्री हुई। वैसे धर्मनगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वेलेंटाइन डे पर लाल गुलाब की बिक्री में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें