कोसीकलां (मथुरा)। सोमवार को लगातार दूसरे दिन निकासा में मामूली कहासुनी के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, पत्थर और कांच की बोतलें तक फिंकीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई करने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ले में एक ही समुदाय के नईम एवं सुलेमान पक्ष में आपसी कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद विवाद और बढ़ गया तो दोनों पक्षों ने आपस में छतों पर खड़े होकर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।