फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज ने दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ब्राह्मण समाज के लोग।
विज्ञापन
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा पंचकूला तिराहे पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ और जिला महामंत्री पं. आशीष गौतम चिंटू ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देशवासियों को प्रेम, स्नेह और मार्गदर्शन दिया है और हमने कभी भी किसी वर्ग के प्रति अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। अनुराग कश्यप की टिप्पणी न केवल निंदनीय है बल्कि दंडनीय भी है। इस बयान से संपूर्ण समाज में आक्रोश है। वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि वह तत्काल इस पर संज्ञान ले और अनुराग कश्यप को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दे।
महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, ब्रज प्रदेश महामंत्री पं. राजेश पाठक, नगर महामंत्री ईश्वर चंद्र रावत, सुभाष गौड़, सरदार लाला पहलवान, धर्मेंद्र गौतम, लीला अनिल कृष्ण शास्त्री, रामविलास चतुर्वेदी, विनय शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें