फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गीता ज्ञान और ब्रज विकास पर हुआ मंथन

विज्ञापन
धर्म संसद में मौजूद पदाधिकारी पोस्टर का विमोचन करते हुए।
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज भूमि कल्याण परिषद एवं वृंदावन शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ब्रज धर्म संसद का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन 11 जुलाई तक होगा, जिसमें ब्रज संस्कृति, गीता ज्ञान और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी के व्याख्यान से हुई। उन्होंने गीता को केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक जीवनदर्शन बताया। ब्रज भूमि कल्याण परिषद् के संस्थापक एवं मार्गदर्शक रामकृष्ण गोस्वामी ने कर्मधर्म, गीता संदेश और ब्रज भूमि के चतुर्दिक विकास को भारतीय चरित्र निर्माण की आधारशिला बताया।


परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने देशभर से आए संत-महात्माओं, विद्वानों और अतिथियों का स्वागत किया। धर्म संसद में वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से पधारे प्रमुख संतों व विद्वानों में महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यनंद महाराज, महंत श्रामदास महाराज, महंत चंद्रदास महाराज, दिनेश शर्मा फ्लाहारी और वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक राजीव दिवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें