फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में अब नजर नहीं आएगी गंदगी

विज्ञापन
कृष्णापुरी से लक्ष्मीनगर जाने वाले ब्रिज का यमुना का दृश्य।
विज्ञापन
मथुरा। अब मथुरा-वृंदावन में यमुना में गंदगी नजर नहीं आएगी। यमुना में जल की ऊपरी सतह की नियमित सफाई होगी। जल की सतह पर आने वाली गंदगी को साफ करने के लिए दो मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके लिए एमवीडीए ने 2.75 करोड़ रुपये नगर निगम को दिए हैं।
विज्ञापन


एमवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मथुरा वृंदावन धार्मिक नगरी है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े मंदिरों में दर्शन और यमुना पूजन के लिए आते हैं। यम द्वितीया पर यमुना में स्नान का बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। लाखों श्रद्धालु इस दिन यमुना में डुबकी लगाकर यमुनाजी की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को स्नान आज भी यमुना के जल से कराया जाता है। उन्होंने बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं। अब आधुनिक मशीनों से यमुना की सफाई व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एमवीडीए व नगर निगम ने संयुक्त रूप से योजना बनाई है।

एमवीडीए ने आधुनिक मशीनें खरीदने के लिए 2.75 करोड़ रुपये दे दिए हैं। अब इतनी ही रकम नगर निगम अपने खाते से मिलाकर आधुनिक मशीनें खरीदेगा। नगर निगम के स्तर से ट्रेस स्किमर की खरीद की जाएगी, जिससे जल पर सफाई का कार्य होगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि नगर निगम को विकास प्राधिकरण द्वारा धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। अब जल्द ही यमुना की सफाई के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें