फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी होते हुए जयपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मेहंदीपुर जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में जयपुर के लिए 8 बसें संचालित होती हैं। इन बसों से 350 से अधिक यात्री जयपुर के लिए सफर करते हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी सीधी बस संचालन करने की काफी दिनों से श्रद्धालु मांग कर रहे थे, उनकी मांग को देखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की। नए बस स्टैंड से बस रोजाना सुबह नौ बजे रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में डिपो से 160 बसें अलग-अलग रूटों पर जाती हैं, लेकिन बालाजी के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इस बस से सफर करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें