फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कड़ी सुरक्षा में हुईं डिप्लोमा फार्मेसी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से डिप्लोमा फार्मेसी की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को फार्माकोथेरेप्यूटिक्स, ड्रग स्टोर एंड बिजनेस मैनेजमेंट एवं सोशल फार्मेसी विषयों की परीक्षाएं हुईं। नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

परीक्षाएं जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन, प्रेम महाविद्यालय पॉलिटेक्निक तथा अनार देवी महिला पॉलिटेक्निक में दो पालियों में कराई गईं। पहली पाली में फार्माकोथेरेप्यूटिक्स और ड्रग स्टोर एंड बिजनेस मैनेजमेंट विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 316 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 287 उपस्थित रहे, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में सोशल फार्मेसी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 522 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें