फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से पलटे संत: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में गबन का आरोप, CM को लिखा खून से पत्र; अब ये बोले दिनेश फलाहारी

Thu, 25 Jun 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी और करोड़ों रुपये गबन का आरोप लगाया था। दावा किया कि कभी स्कूटर से आने वाले मंदिर के कर्मचारी आज आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन
दिनेश फलाहारी महाराज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर चढ़ावे में हुए कथित गबन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाले दिनेश फलाहारी महाराज अपने बयानों से पलट गए हैं। वीडियो बयान जारी कर कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। यह भी स्वीकार किया है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान प्रबंधन बेहतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


http://

दिनेश फलाहारी महाराज ने 16 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर चढ़ावे की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी और करोड़ों रुपये गबन का आरोप लगाया था। कहा था कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जानबूझकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भक्तों द्वारा दिए गए दान को खुर्द-बुर्द किया जा सके। पिछले 15 वर्षों के दौरान मंदिर में आने वाले कुल दान, आभूषण, सोने, चांदी और अन्य बेशकीमती भेंटों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की भी बात कही थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दावा किया कि कभी स्कूटर से आने वाले मंदिर के कर्मचारी आज आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों के मालिक बन चुके हैं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान कटरा केशवदेव के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में तहरीर देकर 20 लाख की चौथ मांगने का आरोप लगाया था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने भी सीएम योगी को पत्र जारी कर फलाहारी के आरोपों को मनगढ़ंत बताया था और हकीकत जानने के लिए जांच कराने की मांग की थी। 

हालांकि अब दिनेश फलाहारी महाराज के बोल बदल गए हैं। उनका कहना है कि जो जांच हम कराना चाहते थे वही जांच सचिव कपिल शर्मा कराना चाहते हैं। इससे जाहिर है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान प्रबंधन बेहतर कार्य कर रहा है। मंदिर में स्वच्छ छवि से कार्य होता रहे और जब तक उन्हें ठोस सबूत नहीं मिलेंगे तब वह कोई आरोप नहीं लगाएंगे। वहीं सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि बिना साक्ष्य के किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं है। वह खुद को संत बताते हैं, तो किसी संत को बिना साक्ष्य के बात नहीं करनी चाहिए। हल्की बात करने से संत समाज पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें- भाई के लिए दे दी जान: गंगा में डूब रहे किशोर को बचाने के लिए कूद पड़ीं बहनें, नाबालिग सलोनी और कोमल की मौत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें