मथुरा। वार्ड-47 के प्रकाश नगर में मार्गों का आररसीसी निर्माण और नाले-नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 94 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें गलियों का आरसीसी निर्माण, नाले-नालियों की मरम्मत व सफाई और सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण शामिल है।
वर्तमान में कॉलोनी की सड़कें जर्जर हैं। नालियां टूटी होने से गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्रीय पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी ने कॉलोनी में विकास कार्य कराने की मांग की थी। पार्षद ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। प्रस्तावित योजना पर मंजूरी के बाद अब कॉलोनी में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। आरसीसी निर्माण से सड़कों की मजबूती बढ़ेगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही नालियों की मरम्मत के बाद गंदे पानी की निकासी भी सुनिश्चित हो सकेगी।