फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक मुखबिरी का जरिया बनेंगे डिजिटल वालंटियर

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
पुराने ढर्रे को छोड़ पुलिस अब हाईटेक मुखबिरी की तैयारी कर रही है। इसके लिए व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक आदि पर लगातार एक्टिव रहने वाले युवाओं को चुना जाएगा। पुलिस के डिजिटल वालंटियर बनकर ये लोग अपने इलाके की घटनाओं की सूचना देने और उन्हें रोकने में सहयोग करेंगे। इसके लिए डीजीपी के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


मथुरा से एसपी क्राइम राजेश सोनकर ने डीजीपी जावीद अहमद के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। डिजिटल वालंटियर के बारे में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि अब पुलिस गांव में शिक्षित और सहयोगी प्रवृत्ति वाले ऐसे युवाओं की तलाश करेगी जो सोशल मीडिया पर खुद को लगातार अपडेट रखते हैं।

हर थाना क्षेत्र में ऐसे युवाओं का डिजिटल वालंटियर्स नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। ट्विटर और फेसबुक के जरिए भी इन्हें जोड़ा जाएगा। ये डिजिटल वालंटियर पुलिस अधिकारी और इलाका इंचार्ज को अपने क्षेत्र में होने वाले अपराध और उनमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही भ्रामक सूचनाओं और सही जानकारी की पुष्टि में भी मददगार साबित हो सकेंगे। पुलिस का दावा है कि इससे मुखबिरों की पहचान उजागर नहीं होगी और पुलिस को कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें