फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं को नाश्ते में दूध-अंडा भी

Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को अधिक पौष्टिक भोजन खाने को मिलेगा। इसके लिए उनको दूध, अंडा और सेंवई वितरित करने के निर्देश मिले हैं। ताकि बालिकाएं मानसिक के साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बनें।
विज्ञापन


जनपद के सभी दस विकास खंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब एक हजार बालिकाएं पढ़ रही हैं। यहां पठन-पाठन के साथ आवासीय और खानपान की सुविधा निशुल्क दी जाती है।

अब छात्राओं को अधिक पौष्टिक भोजन दिए जाने के निर्देश हैं। सुबह के नाश्ते में उबले अंडे दिए जाएंगे। जो छात्राएं नाश्ते में अंडा नहीं लेना चाहतीं, उनको दो सौ ग्राम दूध देने के निर्देश हैं। मटर-पनीर की सब्जी और सेंवई भी दी जाएंगी। अभी तक छात्राओं को नाश्ते में अंडा दिए जाने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


छात्राओं को नाश्ते में उबला अंडा दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाने में मटर-पनीर और सेंवई भी दी जाएगी। हालांकि छात्राओं को पहले से ही पौष्टिक भोजन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

-मनोज सिंह, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें