नौहझील। दूसरे चरण के मतदान के लिए नौहझील ब्लाक में प्रधान पद के लिए 581
और सदस्य पद के लिए 901 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। ब्लाक
में कुल 67 ग्राम पंचायतें हैं। आरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को
दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की जाएगी। तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित
होंगे।
1052 ने किया नामांकन
मांट। दूसरे चरण के मांट और नौहझील में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। विकास खंड मांट में प्रधान पद के लिए 464 और सदस्य पद के लिए 588 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। मांट ब्लाक में 43 ग्राम पंचायत हैं। शनिवार को नामांकन पत्रो की जांच हो रही थी।
नौहझील में 1482 ने जमा किए नामांकन पत्र
नौहझील। दूसरे चरण के मतदान के लिए नौहझील ब्लाक में प्रधान पद के लिए 581 और सदस्य पद के लिए 901 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। ब्लाक में कुल 67 ग्राम पंचायतें हैं। आरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की जाएगी। तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
गोवर्धन में पहले दिन 320 नामांकन पत्र जमा हुए
गोवर्धन। तृतीय चरण के अंतर्गत ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश व बीडीओ राजपाल सिंह यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन प्रधान पद हेतु 163 और सदस्य पद हेतु 157 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
फरह में 248 नामांकन पत्र जमा हुए
फरह। फरह ब्लाक में पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को 181 प्रधान पद के और 67 सदस्य पद के नामांकन पत्र जमा किए गए। ब्लाक पर सुबह से ही नामांकन पत्र जमा करने वालों का हुजूम उमड़ने लगा। जगह-जगह दावतों के दौर चले। ब्लाक पर दिन भर मेला जैसा लगा रहा।