फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ढोल बजाते-बजाते बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी के विदाई समारोह में ढोल बजाते-बजाते बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। चर्चा है कि बुजुर्ग को हार्टअटैक आया था।
विज्ञापन



पौरी शहजादपुर गांव में अशोक कुमार यादव रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। इस कारण शुक्रवार को परिजनों एवं उनके मित्रजनों ने गांव आने पर पंजाबी ढोल वालों की आगरा से टीम बुलाई थी। जब गांव के बाहर से घर तक ढोल बजाते हुए सभी लोग चल रहे थे तभी ढोल बजाने वाले आगरा निवासी बदन सिंह (65) को तबीयत बिगड़ गई और वे ढोल बजाते-बजाते जमीन पर गिर गए। लोगों ने समझा कि वह कुछ करतब दिखा रहे हैं। काफी देर तक न उठने पर लोगों उन्हें उठाया और चिकित्सक के पास ले गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें