फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धीरेंद्र शास्त्री ने ठाकुर मदन मोहन मंदिर में किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वृंदावन की रज के कण-कण में किशोरीजी का वास है। यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। नवसंवत्सर की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कान्हा की नगरी में छुआछूत और भेदभाव मिटाने के संकल्प के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बुधवार को ठाकुर मदनमोहन मंदिर में कही। उन्होंने प्राचीन सप्त देवालयों में से एक ठाकुर मदन मोहन मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया। आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और उन्हें प्रसादी माला एवं पटका भेंट किया। शास्त्री ने देवालयों के सजे डोलों को दंडवत कर पुष्पार्चन किया। धीरेंद्र शास्त्री ने सड़कों पर नमाज और अन्य राजनीतिक सवालों पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह कहते हुए इन सवालों को टाल दिया कि इस विषय पर जो भी कहेगी सरकार कहेगी, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि कान्हा की नगरी में छुआछूत और भेदभाव मिटाने के संकल्प के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मृदुल कांत शास्त्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 21 डोले और विभिन्न झांकियां सनातनी एकता का शंखनाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें