एक माह से चल रहे नोटबंदी के दौर में मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी का क्रम रविवार को टूट गया। नगर के अधिकांश मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
नगर के मुख्य प्रवेश मार्ग हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग, किशोरपुरा तिराहा, सीएफसी तिराहा, नगर पालिका चौराहा आदि जगहों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति रही। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ देखी गई।
प्रेम मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कान मंदिर, वैष्णोदेवी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, रंगनाथ मंदिर, राधागोपीनाथ मंदिर आदि में सुबह से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों के आनेजाने का क्रम लगातार बना रहा।