फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में साधुओं की पिटाई: वृंदावन के संतों में आक्रोश, सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

Thu, 15 Sep 2022 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के संतों ने कहा कि महाराष्ट्र में संतों के साथ पिछले कुछ समय से जिस प्रकार का व्यवहार देखने में आ रहा है, यह चिंता का विषय है। संतों की पिटाई किसी बड़ी साजिश का परिणाम प्रतीत होती है। 
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मथुरा के साधुओं की पिटाई को लेकर संतों में आक्रोश है। इसे लेकर वृंदावन में बुधवार को धर्म रक्षा संघ की एक धर्म गोष्ठी अखंड दया धाम आश्रम में हुई। गोष्ठी में महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं की बेरहमी से पिटाई करने का विरोध कर संतों ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

 
महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि व तीन अन्य पंच दशनाम जूना अखाड़े के साधुओं के साथ बीजापुर से पंढरपुर की तीर्थ यात्रा पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। ऐसे में उन संतों को जबरदस्ती रोककर उन्हें पीटा गया। संत समाज में इस घटना से रोष है। 

'संतों की पिटाई के पीछे साजिश' 

स्वामी रमणरेती ने कहा कि महाराष्ट्र में संतों के साथ पिछले कुछ समय से जिस प्रकार का व्यवहार देखने में आ रहा है, यह सभी के लिए चिंता का विषय है। संतों की पिटाई किसी बड़ी साजिश का परिणाम प्रतीत होती है। आचार्य बद्रीश एवं महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि संतों की पिटाई की घटना बिल्कुल पालघर की तर्ज पर हुई है। यदि समय पर पुलिस न पहुंचती तो इन संतों की भी जान चली जाती। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि धर्म रक्षा संघ संतों पर हुए बर्बर अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा करता है। महाराष्ट्र सरकार से मांग करता है कि सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें