मथुरा। राष्ट्रीय धनगर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में डीएम नवनीत चहल से मुलाकात की। इस दौरान धनगर समाज के जाति प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में बात की गई। डीएम ने 27 जनवरी तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
संगठन के महासचिव डॉ. यशपाल ने कहा कि धनगर समाज अपने संवैधानिक हक के लिए विगत 70 वर्ष से लड़ाई लड़ रहा है। 21 अक्तूबर 2020 को एडीएम नेें भी धनगर समाज के जाति प्रमाणपत्र बनाने के तहसीलदारों को आदेश दिए, लेकिन उन्होंने न्याय नहीं किया। डीएम के आश्वासन के बाद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि डीएम ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
उन्होंने कहा यदि 27 जनवरी को भी निष्कर्ष नहीं निकला तो राष्ट्रीय धनगर महासभा लोकतांत्रिक व गांधीवादी तरीके से अपने आंदोलन के लिए तारीख की घोषणा करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सतीश धनगर, युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर धनगर, देवी राम प्रधान, हुब्बलाल धनगर, फतेह सिंह धनगर आदि शामिल रहे।