मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर केडी मेडिकल कॉलेज के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजूदर की मौत हो गई। मजदूर दवाई लेने केडी मेडिकल कॉलेज आ रहा था। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली छाता के गांव तरौली निवासी टीकम (45) पुत्र गुरुम सिंह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को टीकम दवाई लेने के लिए पैदल ही केडी मेडिकल हॉस्पिटल जा रहा था। केडी मेडिकल कॉलेज के पास एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में टीकम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि मजदूर की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।