मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे दोनों डीएफएमडी डोर बंद हो गए हैं। स्टेशन निदेशक ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर मशील को जल्दी करवाने की बात कही है।
मथुरा जंक्शन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगाए गए डीएफएम डोर इन दिनों बंद पड़े हैं। डीएफएमडी डोर से अगर कोई यात्री विस्फोटक या किसी तरह का हथियार लेकर गुजरता है तो डोर में लगी मशीन आवाज करती है। चेकिंग टीम उसे आसानी से पकड़ लेती है,
लेकिन इन दिनों यात्रियों के गुजरने पर डोर में लगी मशीन किसी तरह का संकेत नहीं दे पा रही है। वाहनों की चेकिंग के लिए मुख्य और द्वितीय एंट्री पर लगी व्हीकल स्कैनर मशीन भी ठीक से काम नहीं कर रही है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि डीएफएमडी मशीनों को ठीक कराने के लिए डिवीजन के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही डीएफएमडी मशीनों को ठीक कराया जाएगा। संवाद