फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा: बांकेबिहारी समेत इन मंदिरों में नहीं मिलेगा प्रवेश, आसमान में पतंग उड़ाने पर भी रोक

Mon, 22 Sep 2025 10:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दाैरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। दो दिनों तक नो फ्लाइ जोन रहेगा। इस दाैरान आसमान में पतंग तक नहीं उड़ेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के दाैरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। मंदिर में उनके आगमन पर आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मार्ग पर कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। रेलवे स्टेशन से लेकर वृंदावन और मथुरा में जिन मार्गों से राष्ट्रपति का काफिला गुजेरेगा, वहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का मथुरा में 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगी। पिछले चार दिनों से पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी उनके दौरे की तैयारियों में लगी हुई है।

 

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर मार्ग, सुदामा कुटी और निधिवन मार्ग को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा तो वहीं ब्रज की विभिन्न कलाओं से दीवारों को भी सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति आगमन से पहले ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी खुद ही सुरक्षा व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने 23 सितंबर से सुबह दस बजे से 25 सितंबर की रात नौ बजे तक वृंदावन को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान कोई भी पतंग, गुब्बारे या ड्रोन कैमरा नहीं उड़ाएगा। 

 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। स्थानीय फोर्स के अलावा बाहरी जनपदों के फोर्स को भी सुरक्षा में लगाया जा रहा है। एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 

 

राष्ट्रपति के आने से पहले वृंदावन में भारी वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। साथ ही जिस मार्ग से उनका काफिला गुजरेगा, वहां किसी प्रकार से कोई वाहन नहीं चलेगा। छतों से भी निगरानी की जाएगी। थल से लेकर नभ तक पुलिस और सेना की पैनी नजर रहेगी।

 
विज्ञापन

महामहिम के दौरे में अगर किसी ने भी व्यवधान डाला तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त गोल्फ कार्ट को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। इस कार्ट के चालक का पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया है। अधिकारी कार्ट में बैठकर खुद रास्ते पर रिहर्सल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के घर मिली किसान की लाश...बक्से के अंदर कपड़ों से छिपाया था, तलाश में जुटे थे परिजन; ऐसे मिला सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें