फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वर्ष में एक बार होने वाली मंगल आरती में उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत 16 अगस्त की रात को आयोजित होने वाली विशेष मंगला आरती के दर्शन के लिए इस बार देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। वर्ष में एक बार होने वाली इस आरती का साक्षी बनने के लिए हर कोई लालायित रहता है, लेकिन वर्ष 2022 के हादसे के बाद आरती के समय पर अधिकारियों और गोस्वामियों के परिजन के अलावा मंदिर में प्रवेश वर्जित रहता है। आम आदमी इस आरती के दौरान कुंज गलियों में ही खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के वरिष्ठ सेवायत एवं इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 16 अगस्त की रात ठीक 12 बजे भगवान का दूध, दही, घी, शहद, इत्र व यमुनाजल आदि से दिव्याभिषेक होगा। यह प्रक्रिया गर्भगृह में पर्दे की ओट में संपन्न होगी। इसके उपरांत ठाकुरजी को पीतांबर वेश और कीमती आभूषणों से सजाया जाएगा। वे लगभग रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच जगमोहन में दर्शन देंगे जहां विशेष मंगला आरती सम्पन्न की जाएगी। इस दौरान पूरी रात दर्शन होते हैं। आरती के बाद सुबह 5-6 बजे तक मंगलदर्शन खुले रहेंगे।



पुलिस प्रशासन की रहती है विशेष चौकसी
पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर रहकर व्यवस्था संभालेंगे। इस उत्सव को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों ने गोस्वामियों के साथ बैठक भी की है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने भी की है अपील
मंदिर प्रशासन ने भी अत्यधिक भीड़ को देखते हुए एक बार फिर से अपील की है कि मंदिर में इस दिन बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को नहीं लेकर आएं। निर्धारित जगहों पर वाहन की पार्किंग करें साथ ही किसी तरह की समस्या हो तो पुलिस से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें