मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चल रहे होली महोत्सव के तहत रविवार को रसिया गायन एवं बंब वादन का आयोजन हुआ। ब्रज के पारंपरिक फाग और रसिया की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्थान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि रंगभरनी एकादशी से प्रारंभ हुए पंचदिवसीय होली कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक लीला मंच पर रसिया गायन और बंब वादन प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और ब्रज की होली का रसास्वादन किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को लीला मंच पर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होलिया रसिया गायन, ब्रज के लोक नृत्य, मयूर नृत्य एवं पुष्पों की होली जैसे होंगे।