फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील के राकेश कुमार बने देश के बेस्ट स्नाइपर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र के गांव पालखेड़ा निवासी राकेश कुमार पुत्र केदार सिंह ने अपनी निशानेबाजी और अदम्य साहस के बल पर राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश और अपने गांव का मान बढ़ाया है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड अकादमी में आयोजित 16वीं अखिल भारतीय कमांडो प्रतियोगिता में राकेश कुमार ने बेस्ट स्नाइपर का खिताब जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन

16 फरवरी से 28 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और राज्यों की कमांडो इकाइयों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता की ओर से प्रतिभाग करते हुए कमांडो राकेश कुमार ने स्टैंड अलोन स्नाइपर स्पर्धा में सटीक निशाना साधते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कमांडो राकेश कुमार वर्तमान में अपनी यूनिट के कमांडो सेंटर पर बतौर प्रशिक्षक सेवा दे रहे हैं। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में भी अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राकेश कुमार की सफलता की खबर गांव पालखेड़ा पहुंचते ही उत्सव का माहौल बन गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें