फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगा लगेगी आस्था की डुबकी

विज्ञापन
यमुना घाट पर गंगा दशहरा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नगर आयुक्त जग प्रवेश।
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा का पर्व आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगाएंगे। घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। नगर निगम ने स्नान के लिए घाटों पर व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक घाट पर गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। मथुरा के विश्राम घाट, स्वामी घाट और वृंदावन के केसी घाट सहित सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घाटों पर कुशल गोताखोर मौजूद रहेंगे। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। नगर निगम ने घाटों पर सफाई अभियान चलाया। जगह-जगह टैंकरों के माध्यम से पानी और खोया पाया केंद्र सहित अन्य इंतजाम किए हैं। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें