बच्चे को कंधे पर बैठाकर भीड़ से बाहर निकालती महिला
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में रही प्रशासनिक अव्यवस्था
मंदिर में भीड़ को कंट्रोल करने के सभी प्रयास विफल रहे। प्रशासनिक अव्यवस्था साफ देखी जा सकती थी। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के कोई भी कारगर उपाय नहीं किये गए थे। हालत बद से बदतर दिखाई मिली। लोग भीड़ में फंसकर खुद और बच्चों को बचाने का प्रयास करते दिखे।
मंदिर के बाहर कुंज गली में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ में फंसकर कई लोग चुटहिल हो गए
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोग गिरते पड़ते मंदिर के गेट तक पहुंचे। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उन्हें दर्शन मिले। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भीड़ का तांता लगा रहा। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ में फंसकर कई लोग चुटहिल हो गए। उन्हें हेल्थ कैंप पहुंचाया गया।
रेंलिंग पर चढ़कर बाहर निकलने की कोशिश करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का आलम क्या रहा होगा, इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है। एक महिला श्रद्धालु जब भीड़ में फंस गई और उसने बाहर निकलना चाहा तो उसे रास्ता ही नहीं मिला। इस पर वह बैरिकैटिंग के लिए लगाई गई रेलिंग पर चढ़कर बाहर निकलने के लिए प्रयास करते दिखी। हालांकि इस दौरान उसे चोट भी लग सकती थी। लेकिन बाहर निकलने की छटपटाहट में वह उस बात को भूल गई।