फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Mandir: उमड़ा आस्था का सैलाब, धरे रह गए इंतजाम, भीड़ में फंस चीख उठे बच्चे और महिलाएं

Mon, 24 Jul 2023 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने के सारे इंतजाम धरे रह गए। भीड़ में फंसकर बच्चे और महिलाएं चीख उठे। 
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस के बीच भीड़ में फंसे बच्चे चीखते दिखे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर की सकरी गलियों से होकर लंबी कतार में जब वे मंदिर परिसर में पहुंचे तो यहां भी दिक्कतें कम नहीं हुईं। मंदिर के चौक तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन

 

बढ़ने लगी भक्तों की संख्या

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में न सिर्फ छुट्टी वाले दिन सप्ताह के अंत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यमुना में जलस्तर घटने के साथ ही भक्तों की संख्या भी बढ़ने लगी है। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार को मंदिर की ओर जाने वाली गली से लेकर अंदर तक श्रद्धालुओं में मारामारी रही। श्रद्धालु एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ते नजर आए। इसमें उन लोगों की हालत और ज्यादा खराब थी, जिनके पास बच्चे थे और जो वृद्ध थे।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 

भीड़ में फंसे बच्चे और महिलाएं

भीषण गर्मी और उमस के बीच भीड़ में फंसे बच्चे चीखते दिखे। भीड़ के आगे व्यवस्थाएं नाकाफी दिखीं। लाइन से बचने के लिए काफी श्रद्धालुओं ने रेलिंग भी पार की। मंदिर के भीतर और बाहर भीड़ के कारण बच्चे और बुजुर्गों को दम घुटने जैसा अहसास हुआ। इसी आपाधापी के बीच में आखिरकार जब श्रद्धालु मंदिर के अंदर पहुंचे तो अपने प्रभु के दर्शन पाकर उनकी सारी थकान दूर हो गई। मंदिर प्रांगण में भी भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर में अधिक देर तक नहीं रुकने नहीं दिया।

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश
 
विज्ञापन

आराध्य के दर्शन से वंचित रह गए

भीड़ के कारण सैकड़ों भक्त आराध्य के दर्शन से वंचित रह गए। भीड़ में जैसे-तैसे मंदिर तक पहुंचे, लेकिन भीड़ के एक झोंके ने उन्हें बाहर निकाल दिया। ऐसे भी भक्त थे जो मंदिर तक पहुंचे, लेकिन तब तक दर्शन बंद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें