फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेला: दडंवती परिक्रमा नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु, लगाई गई रोक; जानें क्यों लिया गया यह निर्णय?

Tue, 16 Jul 2024 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले में इस बार श्रद्धालु दडंवती परिक्रमा नहीं कर पाएंगे। भीड़ को देखते हुए इस पर रोक लगाई गई है। सिर्फ दर्शन करेक श्रद्धालुओं को संतोष करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
दडंवती परिक्रमा करते श्रद्धालु, सजाया गया दानघाटी मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में बुधवार से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो जाएगा। ऐसे में लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। 'मुक्ति कहें गोपाल से मेरी मुक्ति बताए, ब्रजरज मस्तक लगे मुक्ति मुक्त है जाए' की भावना लेकर पहुंचने वाले भक्त मुड़िया पुर्णिमा मेला में अपना मत्था नहीं टेक पाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी भीड़ की अधिकता के चलते लेटकर गोवर्धन की दंडवती करने पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


हालांकि मंगलवार की देर रात्रि भीड़ के बीच कुछ भक्त अपनी परिक्रमा लेटकर दंडवती व मत्था टेककर शुरू करते नजर आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भक्तों से दण्डवती न करने का अनुरोध करते नजर आए। बताते चलें कि आस्था में गिरिराज जी के भक्त लेटकर दंडवती करते हैं। उनकी श्रद्धा रहती है वे अपने आराध्य की आराधना लेटकर दंडवती करने में पूरी करें। 

इसलिए दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव से एक से सात बार लेटकर दंडवती करने के बाद पैदल परिक्रमा शुरू की जाती है। मुड़िया मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को दंडवती न करने दें। परिक्रमा में चलते रहो की रणनीति अपनाएं। भीड़ रुकने की स्थिति में दिक्कत पैदा हो जाएगी। 
विज्ञापन


मुड़िया मेला सहायक प्रभारी नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण दंडवती पर रोक रहेगी। यहां आने वाले श्रद्धालु भी मेला में सहयोग करें। वे अपनी आस्था में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएं। गिरिराज महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम करें और आगे चलते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें