फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली...सोने-चांदी की पिचकारी से बरसे रंग, श्रद्धालु झूम उठे

Mon, 10 Mar 2025 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 Banke Bihari Mandir Holi: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।  श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के संग जमकर होली खेली। इस दौरान आराध्य ने जब सोने-चांदी की पिचकारी से रंग बरसाए, तो   श्रद्धालु आनंदित होकर झूम उठे। 
 
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Banke Bihari Mandir Holi Video: वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीबांके बिहारी मंदिर में होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ होली खेलने का परम आनंद लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर राधे राधे की गूंज दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


मंदिर के सेवायतों ने परंपरा अनुसार सोने-चांदी की पिचकारी से भक्तों पर गुलाल और केसर के  रंग को बरसाया  जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर गुलाबी, लाल, पीले रंगों की बौछार से एक अलौकिक नज़ारा देखने को मिला।

विज्ञापन



 
Trending Videos

प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे और पुलिस बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के ठाकुरजी के दर्शन कर सकें और होली का आनंद उठा सकें।



 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में दिखी भारी उत्सुकता
देशभर से आए भक्त इस दिव्य होली उत्सव में शामिल होकर धन्य महसूस कर रहे थे। एक भक्त ने कहा कि बांके बिहारीजी के साथ होली खेलने का आनंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान हमें अपने सानिध्य में रंगों से सराबोर कर रहे हों। वृंदावन की यह अनोखी होली देश-दुनिया में मशहूर है और हर साल हजारों श्रद्धालु ठाकुरजी के साथ होली खेलने का सौभाग्य प्राप्त करने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें