फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैलादेवी दर्शन के लिए स्पेशल बस से रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
मथुरा। करौली स्पेशल बस से जाते श्रद्धालु। स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। राजस्थान के करौली जिले में कैलादेवी मेला शुरू हो गया है। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रोडवेज डिपो ने बृहस्पतिवार से स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन बस से 52 श्रद्धालु रवाना हुए। निगम के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो से पहली बार करौली के लिए स्पेशल बस चलाई है। पहले दिन बस पूरी भरकर गई। बस में देवी माता के भजन श्रद्धालु गाते हुए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु के लिए गर्मी में पानी की व्यवस्था भी बस में की गई है, इससे यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं हो। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अभी एक बस शुरू की है, अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो और भी बसें चलाई जाएंगी।


नरी सेमरी मेले में इस बार 80 से अधिक बसों का ठहराव
रोडवेज निगम ने नरी सेमरी मेले में इस बार 80 से अधिक बसों का ठहराव किया है। बृहस्पतिवार को डिपो के अधिकारियों ने मेले में बसों के संचालन के लिए चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से शुरू होने वाला मेला 7 अप्रैल तक चलेगा। एआरएम ने बताया कि सेमरी मेले में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लोग पहुंचते हैं। यहां पर चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार अतिरिक्त बसें संचालित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें