फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांके बिहारी के दर्शन के लिए लगी कतार, भीषण गर्मी में भी न रुके कदम

Sun, 14 Jul 2024 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

भीषण गर्मी में भी  ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सप्ताहांत के पहले दिन शनिवार को भक्तों की कतार लगी रही। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में सप्ताहांत के पहले दिन शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उमसभरी गर्मी और धक्का-मुक्की के बीच भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर अपने को धन्य किया।
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिर के आसपास तक कुंज गलियों में भीड़ एक-दूसरे को धक्का मारकर अपने आराध्य के दर्शन को लालायित दिखी। कुंज गलियों से लेकर मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ का यही आलम बना रहा। देर शाम तक भीड़ में आए श्रद्धालुओं के कदम अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखे। 

हालांकि पुलिस भी सतर्क दिखी। वहीं, शाम के समय बांकेबिहारी के फूल बंगला के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को भी हालात यही रहेंगे। कोई घटना न हो इस पर विशेष निगरानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें