फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; तत्काल उपचार से मिला आराम

Mon, 13 Jan 2025 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार सुबह आराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े। भीड़ के दबाव में शामली के युवक व दिल्ली की किशोरी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर के चौक से लेकर संकरी गलियों और प्रवेश मार्गों पर भक्तों का तांता लग गया। धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे और आराध्य के दर्शन किए। इस बीच मंदिर के गेट संख्या चार पर शामली निवासी अमित शर्मा (30) पुत्र राकेश शर्मा की तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


उन्हें भीड़ के बीच घबराहट होने लगी और कुछ ही समय में वह बेहोश हो गए। परिजन सुरक्षाकर्मियों की मदद से गेट संख्या पांच पर तैनात डॉक्टरों की टीम के पास ले गए। वहीं गेट संख्या पांच के समीप दिल्ली निवासी 14 वर्षीय वंध्या पुत्री लाल बहादुर बेहोश हो गईं। उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर वह परिवार के साथ चल गईं। शाम के समय बांकेबिहारी के श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई। ऐसे में श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए।

सीएमओ कार्यालय के प्रभारी डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ में खाली पेट व कमजोर भक्तों की तबीयत खराब हो जाती है। श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा के लिए डॉक्टरों की टीम को सतर्क है। जिससे समय पर श्रद्धालुओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें