फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोकुल पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, यमुना मैया का दुग्धाभिषेक...देखें वीडियो

Tue, 25 Nov 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद महाराज जी का काफिला निकला। इस दौरान संत प्रेमानंद ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में वर्णन किया।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन तहसील स्थित भगवान श्री कृष्ण की कीड़ा स्थली गोकुल में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजकर 15मिनट पर गोकुल पहुंचे। प्रेमानंद महाराज द्वारा सर्वप्रथम ठाकुरानी घाट पर यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर यमुना महारानी को दंडवत प्रणाम किया। जैसे ही महाराज जी के आगमन की सूचना वहां के स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को हुई तो महाराज के दर्शन के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन




विज्ञापन



गोकुल के पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विशेष विधि-विधान से यमुना महारानी का पूजन कराया गया। मंदिर के सेवादार दीपू पुजारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। संत प्रेमानंद महाराज के गोकुल आगमन की खबर लगते ही गोकुल के स्थानीय निवासी व आसपास के श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन के लिए दौड़ पड़े। इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि पुलिस को आना पड़ा, तब महाराज जी का काफिला वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें